पूर्णिया, अगस्त 26 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक पूर्णिया में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों ने शैक्षणिक, संस्थान एवं छात्रावास से जुड़ी समस्याएं और सुझाव पदाधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने समस्याएं सुनकर समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।जिला परामर्शी-सह-नोडल पदाधिकारी रवि शंकर झा ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें विद्यार्थी सहयोग पोर्टल पर समस्याएं एवं सुझाव ऑनलाइन दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। संस्थान के नोडल पदाधिकारी प्रो. अमन कुमार राजन, अतिरिक्त नोडल पदाधिकारी प्रो. आनंद कुमार व प्रो. नवीन ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. मुनिम लतीफी ने कहा कि विद्यार्थी सहयोग पोर्टल छात्रों की समस्याओं के पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान की दिशा...