फरीदाबाद, अगस्त 24 -- पलवल, अजित कुमार। राजकीय पॉलिटेक्निक मंडकोला में सोमवार को विद्यार्थियों के लिए स्टार्टअप योजना और कानूनी-नैतिक पहलुओं पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किया गया। विशेषज्ञ ने युवाओं को व्यवसायिक सोच विकसित करने, नए विचारों पर काम करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लाइफ चेंजिंग पाथ के संस्थापक और स्टार्टअप प्रशिक्षक अमन कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की शुरुआत से लेकर उसके विस्तार तक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी विचार को व्यवसाय में बदलने के लिए बाजार की जरूरत और ग्राहकों की समस्याओं को समझना जरूरी है। उन्होंने प्रभावी व्यवसाय योजना बनाने, टीम तैयार करने, व्यवसाय पंजीकरण और जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया। यह भी पढ़ें- आइडिया से इनोवेशन से उद्यमिता की ओर बढ़े साथ ही नैत...