जहानाबाद, मार्च 20 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक जहानाबाद में "नई उम्मीद, बेहतर कल " विषय पर एक प्रेरणादायक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ब्रह्मा कुमारी संस्था की टीम द्वारा संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारी संस्था से पधारे बी.के. संजय, बी.के. बबीता एवं बी.के. श्रेया ने अपने विचार साझा करते हुए मानसिक तनाव, सकारात्मक सोच, ध्यान (मेडिटेशन) एवं जीवन में संतुलन बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि नियमित ध्यान और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर जीवन की चुनौतियों का सामना अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। कार्यक्रम के समन्वयक कुंदन कुमार ने कहा कि "आज के समय में विद्यार्थियों के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.