मुजफ्फरपुर, अप्रैल 15 -- मुजफ्फरपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार को युवा संसद कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय प्रक्रियाओं एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। इसका आयोजन प्रो. स्वेता एवं प्रो. आस्था ने संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्पीकर, मंत्री, विपक्ष के नेता एवं सांसद जैसी विभिन्न भूमिकाएं निभाईं। संसदीय प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास हुआ, सार्वजनिक भाषण एवं वाद-विवाद का अनुभव प्राप्त हुआ। नेतृत्व क्षमता का विकास हुआ तथा राष्ट्रीय एवं सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर मिला। मौके पर संस्थान के प्राचार्य ठाकुर संजय कुमार आदि थे। यह भी पढ़ें- महिलाओं को समान अवसर मिले बिना समग्र विकास संभव नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.