राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन
आदित्यपुर, जून 18 -- गम्हरिया। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में आदित्यपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस निरीक्षक सह आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने नशा के खिलाफ समाज को एकजुट होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग में नशे के प्रचलन से समाज की नींव कमजोर हो रही है। इससे आपराधिक घटनाओं में वृद्धि के साथ लोग विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पोलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने नशा से होने वाले सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं अन्य क्षति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों को चिन्हित कर आदित्यपुर थाना पुलिस की कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.