राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र ने शुरू किया स्टार्टअप
मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सत्र 2021-2024 के छात्र अमरेश कुमार ने अपना स्टार्टअप शुरू किया है। उनकी कंपनी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, ऑनलाइन टेस्ट सीरीज तथा कौशल विकास पाठ्यक्रम की सुविधा उपलब्ध करा रही है।संस्था सरकारी परीक्षाओं, इंजीनियरिंग एवं गेट, मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं, एप्टीट्यूड एवं प्लेसमेंट, बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित टेस्ट सीरीज के साथ-साथ विद्यार्थियों की तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षताओं को विकसित करने के लिए कौशल विकास पाठ्यक्रम भी उपलब्ध करा रही है। इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर सिंह, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष एवं सभी संकाय सदस्यों ने अमरेश कुमार को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.