राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र का लार्सन एंड टुब्रो में चयन
जहानाबाद, जुलाई 19 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक, जहानाबाद के विद्युत अभियंत्रण शाखा के सत्र 2023झ्र26 के छात्र अमित कुमार का देश की प्रतिष्ठित कंपनी लार्सन एंड टुब्रो में डिप्लोमा इंजिनियरिंग ट्रेनी पद पर चयन हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का वातावरण है। इस अवसर पर प्राचार्य राकेश रंजन ने अमित कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा संस्थान में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी संस्थान के विद्यार्थी राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन करेंगे तथा छात्र के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षण एवं नियोजन पदाधिकारी मो....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.