अररिया, जनवरी 29 -- अररिया, संवाददाता छात्राओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता विषय पर गुरुवार को स्थानीय राजकीय पॉलिटेक्निक में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित कानून की भी जानकारी दी गई। दी गई जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर नगर थाना की पुलिस उप निरीक्षक सोनिया साहनी ने छात्राओं को अभिया ब्रिगेड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उप निरीक्षक ने बताया कि अभिया ब्रिगेड बिहार पुलिस की एक विशेष पहल है। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करना और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या असुरक्षा की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों पर सतर्क रहने ...