मऊ, फरवरी 3 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में राजकीय जिला पुस्तकालय समिति की बैठक जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर हुई। जिलाधिकारी ने डीआईओएस की मांग पर राजकीय जिला पुस्तकालय का सुंदरीकरण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाउंड्री वॉल, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं साहित्य से जुड़ी पुस्तकों आदि के क्षेत्र में कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि जनपद में राजकीय जिला पुस्तकालय की स्थापना वर्ष 2012 में की गई थी। इस पुस्तकालय से जुड़े सदस्यों की संख्या 430 है। वर्तमान समय में पुस्तकालय में कुल 2181 पुस्तक उपलब्ध हैं। राजकीय जिला पुस्तकालय में जनपद के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले बच्चे वार्षिक शुल्क मात्र 150 रुपए जमा कर तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.