राजकीय पुस्तकालय में ज्ञानवर्धक संवाद सत्र आयोजित किया
दुमका, अप्रैल 6 -- दुमका, प्रतिनिधि। चर्तुथ झारखंड गर्ल्स बटालियन एनसीसी, दुमका के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनिल यादव ने राजकीय पुस्तकालय, दुमका में 90 से अधिक उत्साही बालक एवं बालिकाओं के साथ एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक संवाद सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना तथा भारतीय सेना, उसके विविध कैरियर अवसरों एवं राष्ट्रसेवा के गौरवशाली मूल्यों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कर्नल यादव ने अपने व्यापक अनुभव और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के माध्यम से सेना की विभिन्न शाखाओं एवं सेवाओं जैसे इन्फैंट्री, आर्मर्ड कोर, आर्टिलरी, इंजीनियर्स, सिग्नल्स तथा अन्य सहायक सेवाओं का विस्तृत परिचय दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करती है, बल्कि मानवीय सहायता एवं आपदा राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.