राजकीय पुस्तकालय में अभ्युदय कोचिंग के नए सत्र का शुभारंभ
मुजफ्फर नगर, जुलाई 11 -- राजकीय जिला पुस्तकालय में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत संचालित निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग के नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस उद्घाटन सत्र में कोचिंग के नए बैच की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुशासित अध्ययन, बेहतर समय प्रबंधन और नियमित अभ्यास सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं को सफलता के कई व्यावहारिक सूत्र भी सिखाए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय ने परीक्षा की रणनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.