मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- मुरादाबाद। राजकीय पुरुष पॉलिटेक्निक का पुस्तकालय अव्यवस्था और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। लगभग 16 हजार पुस्तकों के भंडार के बावजूद छात्रों को पाठ्यक्रम की आवश्यक किताबें नहीं मिल पा रही हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि पुस्तकालय में आखिरी बार पुस्तकें वर्ष 2020 में खरीदी गई थीं। इसके बाद से अब तक कोई नई किताब नहीं खरीदी गई, जबकि पिछले वर्ष अधिकांश ट्रेड और कोर्स में बदलाव किए गए थे। इस वजह से विद्यार्थी पुराने पाठ्यक्रम की किताबों से ही पढ़ाई करने को विवश हैं। छात्रों का कहना है कि बदलते सिलेबस और तकनीकी अपडेट्स के कारण पुरानी किताबों से पढ़ाई करना कठिन होता जा रहा है। नए विषयों की जानकारी न मिलने से उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रोजेक्ट कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द नई किताबें उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.