राजकीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
गया, सितम्बर 10 -- राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित मध्य विद्यालय बहेराडीह की शिक्षिका गुड्डी कुमारी के विद्यालय लौटने पर गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र, बुके और डायरी-पेन देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि राजस्तरीय सम्मान उनकी मेहनत, ईमानदारी, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। ऐसे शिक्षक समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरणास्रोत हैं। गुड्डी कुमारी ने कहा कि सम्मान हासिल करने में विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। यह सम्मान पूरे शिक्षक समुदाय के लिए गौरव का विषय है। मौके पर धीरू कुमार, दीपांकर नारायण, सच्चिदानंद प्रसाद, संदीप कुमार, चंचला देवी, मालो देवी और रोशन कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.