मुंगेर, मार्च 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को राजकीय पालिटेक्निक में ट्विनिंग आफ स्कूल कार्यक्रम के तहत राजा राम हरि सिंह उच्च विद्यालय, धपरी की छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस पहल के तहत छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें पॉलिटेक्निक संस्थान के शैक्षणिक माहौल से परिचित कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने कालेज परिसर का अवलोकन करते हुए विभिन्न प्रयोगशाला, कक्षाओं और छात्रावास की व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान उन्हें अलग-अलग विभागों में उपयोग होने वाली मशीनों, उपकरणों तथा प्रायोगिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों एवं स्टाफ ने तकनीकी शिक्षा के महत्व और इससे जुड़े करियर के अवसरों पर सरल एवं प्रभावी तरीके से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अनेक जिज्ञासापू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.