उन्नाव, जनवरी 24 -- उन्नाव। राजकीय पॉलिटेक्निक डीह सदर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा प्रमाण पत्र एवं अंक तालिका के अलावा तीनों साल पहला स्थाना लाने वाले छात्रों के ट्राफी व प्रमाण पत्र दिया गया। इसके अलावा ब्रांड एम्बेसडर छात्र को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता के प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख बिछिया नीरज गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि के अलावा विशिष्ट अतिथि मोहम्मद वारिस प्रधानाचार्य डॉ हरिवंश राय बच्चन कॉलेज व संस्था के प्रधानाचार्य सीबी प्रजापति ने छात्रों को डिग्री डिप्लोमा प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम का संचालन अंशिता अवस्थी व मधुसूदन अवस्थी ने किया। इस दौरान मनीषी गंगवार, ज्योत्सना, नीलम, धीरेन्द्र भारती, राजेश, सौरभ सचान, इमरान खान, अजय कुमार, प्रांजुल मिश्रा, संजीव कुमार आदि रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.