राजकीय पशु चिकित्सालय जर्जर
बलरामपुर, मार्च 17 -- हर्रैया सतघरवा। स्थानीय कस्बा के मिश्रपुरवा में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय कई वर्षो से जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। कर्मचारियों के सामने अभिलेख से लेकर दवा सहित तमाम संसाधनों और खुद को सुरक्षित रखना चुनौती बन गया है। जरा सी वर्षा होने पर अस्पताल के भवन की छत से बारिश का पानी टपकता रहता है। दीवारों व छतों के प्लास्टर टूटकर गिरते रहते हैं। कस्बा व क्षेत्रवासियों ने पशु चिकित्सालय के नए भवन का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.