राजकीय नलकूप बरेठी, तिंदवारी: चार वर्ष से नहीं हो पाया रिबोर, सूखे पाइप
बांदा, अप्रैल 20 -- तिंदवारी। तिदंवारी ब्लाक के बरेठी कलां गांव में राजकीय नलकूप संख्या 171 चार साल से बंद हैं। चालू न होने के कारण इसका कमरा भी ध्वस्त हो रहा है। लोग स्टार्टर तक खोल ले गए हैं। बरेठी के किसान महेश शुक्ला ने बताया कि नलकूप से करीब 60 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती रही है। अब बंद होने से निजी नलकूपों के भरोसे सिंचाई होती है। वहीं किसान रामपाल ने बताया कि नलकूप विभाग का कहना है कि बजट मांगा गया है। शासन से पैसे आने पर इसका रिबोर कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- नलकूप-174, लोहारी, तिंदवारी : दो वर्ष से नहीं हुआ चालू, लगा रहे चक्कर यह भी पढ़ें- नलकूप-116, खप्टिहाकलां : गूल न बने होने से सिंचाई की समस्या यह भी पढ़ें- खराब नलकूपों ने किसानों के सामने पैदा किया पानी का संकट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.