छपरा, फरवरी 20 -- 4 तरैया भटौरा में वर्षों से खराब पड़ा राजकीय नलकूप तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में अधिकांश राजकीय नलकूप खराब रहने के कारण किसानों को फसलों की सिंचाई में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड में कुल 22 राजकीय नलकूप हैं, जिनमें से अधिकांश बंद पड़े हैं। कुछ नलकूप तो पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। भटौरा, नंदनपुर, भगवतपुर, पचभिंडा, हरदासचक, गलिमापुर, टीकमपुर, भटगाई, नरायणपुर, उसरी चंदपुरा तथा तरैया सहित कई गांवों में वर्षों से नलकूप खराब पड़े हैं। किसान रणधीर सिंह उर्फ पुलिस सिंह, नागेंद्र प्रसाद, जयनाथ राय, सनाउल्लाह, अशोक लाल और शिवनाथ शर्मा ने बताया कि नलकूपों की खराबी की सूचना कई बार प्रखंड से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। किसानों को मजबूरन महंगे दामों पर निजी बोरिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.