अयोध्या, जनवरी 3 -- बाबा बाजार। विकासखंड मवई अंतर्गत ग्राम बहापुर मजरे भवानीपुर में स्थित नवनिर्मित राजकीय नलकूप का लोकार्पण रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा किया गया। यह नलकूप 16 नलकूप परियोजना के अंतर्गत निर्मित किया गया है,जिसकी क्षमता एक क्यूसेक है। इसके माध्यम से लगभग 50 हेक्टेयर असिंचित भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परियोजना के अंतर्गत 12 सौ मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है तथा 10 कुलाबों का निर्माण कराया गया है,जिससे क्षेत्र के किसानों को समय पर पर्याप्त पानी मिल सकेगा। लोकार्पण अवसर पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। यह नलकूप क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगा और खेती को नई मजबूती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.