राजकीय नर हाथियों के काटे गए बढ़े दांत
लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व के हाथियों को भोजन ग्रहण करने व अन्य संबंधित कार्य करने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व के डीडी की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम नें दुधवा के चार नर हाथियों के बढ़े हुए दांतों को काट दिया। जिससे उनको भोजन ग्रहण करने में और अन्य कार्यों को करने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। आपको बतादें दुधवा टाइगर रिजर्व में इस समय 25 राजकीय हाथी हैं, जिनसे विभिन्न राजकीय कार्य जैसे पर्यटन, गैण्डा मानीटरिंग, रेस्क्यू आपरेशन व मानसून सत्र में अति आवश्यक पेट्रोलिंग का कार्य लिया जाता है। इन राजकीय हाथियों में से नकुल, गजराज, भास्कर एवं विनायक नर हाथियों के दांत अत्यधिक बड़े हो जाने के कारण इन्हें भोजन ग्रहण करने व दैनिक अन्य आवश्यक क्रियाओं में बाधा के चलते महावत, चाराकटर, पर्यटक व अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.