राजकीय डिग्री महाविद्यालय संझौली में शुरू हुआ नामांकन
सासाराम, जुलाई 1 -- सासाराम, नगर संवाददाता। वीकेएसयू के समर्थ पोर्टल पर मेरिट लिस्ट प्रकाशित होने के बाद जिले नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज संझौली में नामांकन शुरू हो गया। बुधवार को स्नातक सत्र 2026-30 के लिए पहला नामांकन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन कुमार ने बताया कि पोर्टल पर अभी तक 61 छात्रों द्वारा नामांकन के लिए इस महाविद्यालय का चयन किया गया है। जिसमें 46 छात्राएं हैं और 15 छात्र शामिल हैं। बताया कि आज एक छात्र राजा कुमार नामांकन के लिए आया। उसका आफर लेटर देख और सारे मूल प्रमाणपत्रो की जांच कर नामांकन प्रक्रिया करवाया गया। यह भी पढ़ें- स्नातक प्रथम सेमेस्टर में आज तक होगा नामांकन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.