राजकीय डिग्री महाविद्यालय गोपालपुर में स्नातक के नए सत्र का दीक्षारंभ
भागलपुर, जुलाई 2 -- नवगछिया, निज संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गोपालपुर में स्नातक के नए सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा राजकन्या और प्रेमलता के स्वागत गीत से हुई।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राज कुमार प्रसाद ने कहा कि आज नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा अधिक रोजगारोन्मुखी हुई है। अपनी रुचि के विषय में यदि आप छात्र-छात्राएं जीतोड़ मेहनत करें तो संभावनाओं की कमी नहीं है।वहीं हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र दास, राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ.सुशील कुमार सिंह ने, अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू कुमारी, समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ.महेश कुमार, इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ.आशुतोष कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : राजकीय डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.