बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- राजकीय डिग्री महाविद्यालय का एसडीओ ने किया निरीक्षण आधारभूत सुविधाएं जल्द पूरी करने का दिया आदेश करायपरसुराय, निज संवाददाता। हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पटेल ने गुरुवार को करायपरसुराय प्रखंड के मखदुमपुर गांव स्थित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सारी तैयारी पूरा करने का आदेश दिया। एसडीओ ने जांच में पाया कि महाविद्यालय में शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था अभी उपलब्ध नहीं है। इस पर उन्होंने तत्काल नई बोरिंग कराने तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। उनके आदेश पर महाविद्यालय परिसर में दो शौचालयों का निर्माण शुरू कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान बीपीआरओ पंकज कुमार सिन्हा, प्राचार्य प्रो. डॉ. रमाकांत शर्मा, राजक...