जमुई, जून 12 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर की अंगीभूत इकाई के रूप में नव स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय इस्लामनगर, अलीगंज (जमुई) में स्नातक, सीबीसीएस सेमेस्टर- 1 सत्र 2026- 2030 में नामांकन हेतु चयनिय छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा नामांकन की अंतिम तिथि में विस्तार करते हुए 13 जून 2026 तक नामांकन की अनुमति प्रदान की गई है। यह भी पढ़ें- राजकीय डिग्री महाविद्यालय अलीगंज में नामांकन की तिथि बढ़ी छात्र सीधे मिर्जागंज परिसर पहुंचे: प्राचार्यमहाविद्यालय के प्राचार्य की अपील राजकीय डिग्री महाविद्यालय इस्लामनगर अलीगंज के प्राचार्य डॉ. गौरी शंकर पासवान ने चयनित छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि कला संकाय के विभिन्न 6 विषयों में चयनित विद्यार्थियों को नामांकन के...