राजकीय डिग्री कॉलेज से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति खत्म
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू प्रशासन ने राजकीय डिग्री कॉलेजों में बर्सर के तौर पर प्रतिनियुक्त शिक्षकों को वापस बुला लिया है। सोमवार को पत्र जारी कर विवि प्रशासन ने सभी शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति खत्म कर दी है और तत्काल इन शिक्षकों को अपने मूल कॉलेज में वापस ज्वाइन करने का निर्देश दिया है। विवि प्रशासन ने राजकीय डिग्री कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि कॉलेज के शिक्षकों में वरीयता तय करते हुए शिक्षक को बर्सर की जिम्मेदारी देने की अनुशंसा की जाये। बीआरएबीयू में 39 नये डिग्री कॉलेज हैं। यह भी पढ़ें- पीपीयू : रीडर से एसोसिएट प्रोफेसर बनने का मौका, मांगे गए आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.