राजकीय डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों को दी चौथी औद्योगिक क्रांति की जानकारी
रुद्रपुर, सितम्बर 7 -- किच्छा, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय में आईक्यूएसी, एनईपी और एनएसएस की ओर से दो दिवसीय तकनीकी दक्षता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सोमवार को प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को चौथी औद्योगिक क्रांति, डिजिटल तकनीक, बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स, माइक्रोकंट्रोलर आधारित कोडिंग, रोबोटिक्स, बॉट आधारित प्रोजेक्ट, प्रिसीजन सिस्टम और इंटरनेट ऑफ थिंग्स की जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न उपकरणों और किट के माध्यम से प्रयोगात्मक रूप से सीखने का अवसर भी मिला। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजीव रतन ने कहा कि इन्फोसिस स्प्रिंगबोर्ड की यह पहल विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ ही उनमें जिज्ञासा, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल विकसित करने में सहायक होगी। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए इस तरह के अवसर बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.