राजकीय डिग्री कॉलेज में नौ शिक्षकों ने दिया योगदान, छह विषयों की पढ़ाई शुरू
पूर्णिया, अगस्त 12 -- हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री कॉलेज कृत्यानंद नगर कामाख्या स्थान में नौ शिक्षकों ने योगदान दिया है। शिक्षकों के योगदान के साथ ही महाविद्यालय में कला संकाय के छह विषयों की पढ़ाई भी शुरू हो गई है। महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो. कुमारी मृदुलता ने बताया कि विश्वविद्यालय के आदेश के अनुसार महाविद्यालय में कला संकाय के छह विषयों को मान्यता प्रदान की गई है। इन विषयों में इतिहास, समाजशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं राजनीति शास्त्र शामिल हैं। छहों विषयों में कुल 156 छात्र-छात्राओं ने नामांकन कराया है। प्रधानाचार्या ने बताया कि सभी छह विषयों के शिक्षकों ने योगदान कर लिया है और नियमित रूप से पठन-पाठन शुरू हो गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से महाविद्यालय आकर कक्षाओं में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.