राजकीय डिग्री कॉलेज बायसी में कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न
पूर्णिया, जून 19 -- बायसी, एक संवाददाता। अनुमंडल राजकीय डिग्री महाविद्यालय बायसी में मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज के विद्यार्थियों की स्नातक पंचम सेमेस्टर की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। परीक्षा के सफल आयोजन पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. (डॉ.) सुधांशु शेखर झा ने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं सहयोगी कर्मियों को साधुवाद दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान उन्होंने स्वयं महाविद्यालय में उपस्थित रहकर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की तथा परीक्षा संचालन से जुड़े प्रत्येक पहलू पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा कदाचार की संभावना को समाप्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. गोपाल कुमार ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.