रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- मयंक त्यागी, किच्छा। चोरों ने राजकीय डिग्री कॉलेज के खाली पड़े हॉस्टल परिसर में घुसकर बाथरूम और बिजली का सामान चुरा लिया। परिसर का निरीक्षण करने पर डिग्री कालेज प्रबंधन को चोरी की जानकारी मिली। प्राचार्य की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव रतन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार दोपहर मुख्य भवन से सौ मीटर पीछे खाली पड़े हॉस्टल परिसर में निरीक्षण करने पर पता चला कि हॉस्टल के ताले टूटे हुए हैं। चोरों ने परिसर से 33 टोटी, 16 टंकी वॉल्व, बाथरूम के छह बड़े शीशे, 13 एक्जॉस्ट पंखे, 7 ट्यूबलाइटें, 23 छोटे बड़े स्विचबोर्ड, 20 पर्दो के पाइप, 4 छत के वाटर टैंक पाइप, चार कक्षों की वायरिंग, 12 वाटर कूलर के कम्प्रेशर चोरी कर लिए। यह भी पढ़ें- राजकीय डिग्री कालेज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.