बक्सर, जुलाई 30 -- युवा के लिए --- नावानगर, एक संवाददाता। केसठ प्रखंड के राजकीय डिग्री कॉलेज केसठ में नए शैक्षणिक सत्र की पढ़ाई शुरू हो गई है। कॉलेज में कुल 73 छात्र-छात्राओं का दाखिला हुआ है। पठन-पाठन के लिए फिलहाल पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य कृष्णकांत सिंह ने बताया कि हिन्दी विषय में 21, इतिहास में 24, राजनीति शास्त्र में 23, अर्थशास्त्र में दो, अंग्रेजी में दो और समाजशास्त्र में एक छात्र ने नामांकन लिया है। बताया कि कॉलेज में छह विषयों की पढ़ाई संचालित की जानी है, जिसके लिए पांच शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। प्राचार्य ने सभी नामांकित छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से कॉलेज आकर कक्षाओं में भाग लेने की अपील की है। कहा कि नियमित अध्ययन से ही विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर बेहतर होगा और उन्हें प...