बक्सर, सितम्बर 3 -- युवा के लिए -- नावानगर। राजकीय डिग्री कॉलेज केसठ में स्नातक प्रथम वर्ष में नामांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। तीसरे मेरिट लिस्ट में बुधवार तक चार छात्रों का दाखिला हुआ था। तीसरी सूची में कुल सात अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके सिंह ने बताया कि इस सत्र में अबतक कॉलेज में कुल 77 छात्र-छात्राओं का नामांकन हो चुका है। बताया कि नामांकन लेने वाले छात्रों की नियमित कक्षाएं भी शुरू करा दी गई है, ताकि उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में पठन-पाठन समेत सभी शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने शेष अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर आकर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर लें। ( नावानगर से अरुण सिंह )

हिंदी हिन्दुस्तान ...