आरा, अगस्त 2 -- -बीएसयूएससी ने जारी किया छह विषयों में सहायक प्राध्यापकों का रिजल्ट -एक सप्ताह में राजकीय डिग्री कॉलेजों को शिक्षक मिल जाने की संभावना आरा, निज प्रतिनिधि। उच्च शिक्षा के विस्तार और युवाओं को अपने ही प्रखंड में स्नातक स्तर की पढ़ाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों में जल्द ही सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति की जाएगी। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी) की ओर से हाल में ही निकाली गई सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। अब चयनित अभ्यर्थियों के बीच एक-दो दिनों के भीतर विभिन्न विश्वविद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विश्वविद्यालयों को भेजी जाएगी। शिक्षा विभाग से प्राप्त सूची के आधार पर वीर कुंवर सिंह विश्वविद्या...