मुजफ्फर नगर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरनगर। विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय जिला पुस्तकालय में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में पुस्तकें हमारी मित्र विषय पर एक भव्य कार्यशाला एवं प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पुस्तकालय प्रभारी ने की, जबकि डा. राजीव कुमार विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान पठन-पाठन की संस्कृति और कॉपीराइट जागरूकता पर बल दिया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की सफल प्रतिभागी कु. कनन जैन और कु. शिवाक्षी को विकसित उत्तर प्रदेश @2047 पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, जनपद के प्रतिष्ठित महाविद्यालयों श्रीराम ग्रुप और एस.डी. कॉलेज के लाइब्रेरियन अनित चौधरी, रेखा त्यागी, सुमन भाटिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.