हरदोई, अप्रैल 16 -- हरदोई। डीआईओएस द्वारा जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं कि छात्र-छात्राओं को राजकीय जिला पुस्तकालय से जोड़ा जाए। डीएम की अध्यक्षता में 11 फरवरी को आयोजित बैठक में पुस्तकालय के विकास और विद्यार्थियों में पठन-संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया था। डीआईओएस बालमुकुंद ने इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों की कौशल क्षमता, शब्द ज्ञान, विचार क्षमता तथा संवाद कौशल के विकास के लिए पुस्तकालय का उपयोग बढ़ाया जाए। डीआईओएस ने निर्देशित किया है कि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को रोस्टर के आधार पर 40-50 के समूह में राजकीय जिला पुस्तकालय का नियमित भ्रमण कराया जाए। यह भी पढ़ें- 24 अप्रैल को जीआईसी अकबरपुर में लगेगा पुस्तक मेला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.