दुमका, फरवरी 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने हिजला मेला परिसर में सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मेला की विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि मेला का उद्घाटन 13 फरवरी को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया जाएगा। मेला के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु कला दल का चयन कर लिया गया है। उपायुक्त ने कृषि प्रदर्शनी को और अधिक उपयोगी बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें स्ट्रॉबेरी, मशरूम एवं दलहन पर विशेष फोकस किया जाए। बताया गया कि मेला में लगभग 100 स्टॉल बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला अवधि के दौरान प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर संचालित किया जाएगा। इसके अलावे 108 एम्बुलेंस सेवा एवं मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.