कानपुर, फरवरी 27 -- कल्याणपुर, संवाददाता। इंदिरा नगर स्थित राजकीय छात्रावास में एक नर्सिंग छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर समाज कल्याण अधिकारी भी पहुंचे। मूलरूप से घाटमपुर के बरौली गांव निवासी जगजीवन लाल गौतम किसान हैं। परिवार में बड़ा बेटा प्रांजुल व छोटा प्रबल है। उनकी 23 वर्षीय बेटी आराध्या इंदिरा नगर स्थित राजकीय छात्रावास में रहकर नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। छोटे भाई प्रबल के मताबिक ने वह भी कल्याणपुर पनकी रोड पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। आराध्या शुक्रवार दोपहर को ही घर से वापस छात्रावास आई थी। बहन के आने के बाद वह लगातार उसे फोन करता रहा, लेकिन जवाब नहीं मिला। जिस पर उसने बह...