सराईकेला, अप्रैल 11 -- सरायकेला । सरायकेला- खरसावां जिले की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 का भव्य आगाज हो चुका है। इस महोत्सव को और अधिक खास बनाने के लिए कोलकाता की मशहूर मोहिनीअट्टम कलाकार मोमिनी पाल अपनी पूरी टीम ('मोमिनी पाल एंड पार्टी') के साथ सरायकेला पहुंच चुकी हैं। सरायकेला की धरती पर जहाँ एक ओर छऊ नृत्य की वीरता और मुखौटा कला का प्रदर्शन होगा, वहीं दूसरी ओर मोमिनी पाल केरल की शास्त्रीय नृत्य शैली 'मोहिनीअट्टम' की शालीनता और लास्य शैली के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...