सराईकेला, अप्रैल 9 -- सरायकेला । चैत्र पर्व के पावन अवसर पर आज स्थानीय राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र द्वारा खरकई नदी के तट पर स्थित माता झुमकेश्वरी पीठ पर भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। पर्व के मद्देनजर माता झुमकेश्वरी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश के अनुपस्थिति में राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के समन्वयक सुदीप कवि मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार के बीच माता झुमकेश्वरी की पूजा की और आरती उतारी। पूजा के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं और कलाकारों के बीच प्रसाद का वितरण किया गयाकार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी और आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांती विशेष रूप से उपस्थित रहे। छऊ कला केंद...