सराईकेला, जुलाई 3 -- सरायकेला। वर्षों से निष्क्रिय पड़े राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को पुनर्जीवित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। अनुमंडल कार्यालय सभागार में गुरुवार को कला केंद्र के सचिव सह अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्र के संचालन, संस्थागत विकास और प्रशिक्षण व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष और सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी, वरिष्ठ छऊ गुरु, कलाकार और कला प्रेमी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र में आवश्यक पदों को चरणबद्ध तरीके से भरते हुए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम पुनः प्रारंभ किया जाएगा। ताकि नई पीढ़ी को सरायकेला की विश्वविख्यात छऊ शैली का व्यवस्थित प्रशिक्षण मिल सके। साथ ही कला केंद्र के दीर्घकालीन और सुव्यवस्थित सं...