सराईकेला, मार्च 9 -- सरायकेला । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सरायकेला स्थित राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवियों और कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से नारी शक्ति, उनके संघर्ष और समाज निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कवयित्रियों ने अपनी ओजपूर्ण और भावुक कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविताओं में मुख्य रूप से महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और आधुनिक समाज में महिलाओं की बदलती भूमिका जैसे विषयों पर जोर दिया गया।कवि सम्मेलन में जमशेदपुर से आईं कवयित्री डॉ संध्या सिंह सूफी, निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, पूनम शर्मा स्नेहिल, पूनम सिंह, नीलम केरीवाल एवं कवि नवीन अग्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.