खगडि़या, मार्च 19 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि कहते हैं कि यदि हाथों में हुनर और इरादों में मजबूती हो तो मिट्टी भी सोना उगलने लगती है। इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं जमुई और मुंगेर से आए मंजे हुए कलाकार। जो इन दिनों खगड़िया जिले के पसराहा थानांतर्गत महद्दीपुर स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में अपनी कला का जादू बिखेर रहे हैं। आगामी चार दिवसीय राजकीय चैती दुर्गा मेले के अवसर पर यहां जम्मू-कश्मीर के सुप्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर और उनकी अलौकिक गुफा का भव्य निर्माण किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पसराहा रेलवे स्टेशन से मात्र एक किलोमीटर दक्षिण की दूरी पर चल रहे इस निर्माण कार्य का नेतृत्व जमुई के प्रसिद्ध कलाकार पिंटू साह, उनके पुत्र डब्लू कुमार, अरविंद यादव और मुंगेर के मूर्तिकार सुजीत कुमार कर रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.