खगडि़या, मार्च 30 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान टीम जिले के परबत्ता प्रखंड अन्तर्गत राजकीय चैती दुर्गा मेला, महद्दीपुर के मौके पर शनिवार की रात देवी जागरण कार्यक्रम के दौरान लोक गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी सुरीली आवाज से समां बांध दिया। इस दौरान लोक गायिका ने शानदार प्रस्तुति देते हुए उपस्थित लोगों के मन मोह लिया। इधर कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नवीन कुमार, बाबूलाल शौर्य समेत अन्य लोगों ने गायिका कल्पना पटवारी को स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र और चुनरी भेंट कर सम्मानित किया। कल्पना पटवारी ने मां दुर्गा की स्तुति में जय काली, जय दुर्गा माईया जैसे भक्ति गीतों से कार्यक्रम की शुरुआत की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात उन्होंने अपने लोकप्रिय भोजपुरी गीतों की श्रृंखला पेश की, जिसमें "बम बम बोल रहा है काशी जैसे गीतों पर दर्शक झूमने को मजबूर हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.