खगडि़या, मार्च 27 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मंदिर मोजाहिदपुर का पट बुधवार की देर रात खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमर पड़ी। इधर मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बुधवार से मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना का सिलसिला और भी व्यापक रूप से शुरू हो गया है। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन-पूजन में जुटे हैं। स्थानीय समिति द्वारा पूजा की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नवरात्र के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर एवं नगर पंचायत हटिया तक भव्य सजावट की गई है क आकर्षक सजाबट...