राजकीय गोदामों पर अनुदानित बीज उपलब्ध
गोंडा, जून 29 -- गोण्डा, संवाददाता। खरीफ सीजन की बुवाई शुरू होने के साथ ही कृषि विभाग ने किसानों के लिए राजकीय बीज गोदामों पर अनुदानित बीजों की पर्याप्त व्यवस्था कर दी है। जिले के सभी राजकीय बीज भंडारों पर मिलेट्स (श्री अन्न), दलहन में अरहर व उड़द, तिलहन में तिल और संकर मक्का के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। विभाग का उद्देश्य किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराकर बेहतर उत्पादन सुनिश्चित करना है। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अनुदानित बीज और निशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए किसानों को पहले बुकिंग कराना अनिवार्य है। किसान स्वयं ऑनलाइन, लोकवाणी केंद्रों के माध्यम से या कृषि विभाग के कर्मचारियों की सहायता से बिना किसी शुल्क के बुकिंग करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बारिश शुरू हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.