बलरामपुर, अप्रैल 23 -- उतरौला, संवाददाता। गन्ना विकास परिषद उतरौला की ओर से गन्ना सर्वेक्षण सत्र 2025-26 व पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों के तहत इटई मैदा चीनी मिल सभागार में संयुक्त प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। जिसमें चीनी मिल के फील्ड स्टाफ, राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक के साथ समिति के सामयिक लिपिकों ने भाग लिया। बैठक की शुरुआत ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य एक मई से 30 जून तक संचालित होगा। इस दौरान सर्वे नीति के सभी बिंदुओं का पालन करते हुए गन्ना प्रजातियों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को घोषणा पत्र भरने के लिए प्रेरित करने, प्लॉट सर्वे के दौरान उचित कृषि सलाह देने तथा समिति सदस्यता के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- जनगणना में आप खुद भी...