गोड्डा, फरवरी 3 -- गोड्डा। गोड्डा में आयोजित राजकीय कृषि विकास प्रदर्शनी मेला का किसानों को उत्कृष्ट प्रदर्श हेतु पुरस्कृत कर सफलतापूर्वक समापन किया गया। पुरस्कार वितरण अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा बैद्यनाथ उरांव एवं संयुक्त कृषि निदेशक, संथाल परगना प्रमंडल सत्य प्रकाश जिला कृषि पदाधिकारी अभिजीत शर्मा एवं केवीके प्रधान डॉ रविशंकर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कृषक वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र, गोड्डा के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रवि शंकर ने किसानों को हाई वैल्यू क्रॉप के साथ-साथ मिलेट्स फसलों की खेती पर विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सूर्य भूषण एवं डॉ. तेज प्रताप ने उपस्थित किसानों की विभिन्न कृषि सं...