राजकीय कृषि बीज भंडार पर धान बीज की उपलब्धता
अयोध्या, जून 3 -- तारुन,संवाददाता। खरीफ सीजन को देखते हुए राजकीय कृषि बीज भंडार पर विभिन्न प्रजातियों के धान बीज किसानों के लिए उपलब्ध करा दिए गए हैं। किसानों की सुविधा और बेहतर उत्पादन को ध्यान में रखते हुए खुशबूदार, महीन एवं मोटे धान की कई उन्नत किस्में उपलब्ध हैं। बीज गोदाम प्रभारी कन्हैया लाल ने बताया कि बासमती मालवीय सुगंधा एच यू आर-917 खुशबूदार महीन धान की अवधि 135 से 140 दिन है तथा इसका उत्पादन 60 से 65 कुंतल प्रति हेक्टेयर तक होता है। वहीं सांभा मंसूरी बीपीटी5204 की अवधि 140 से 145 दिन तथा उत्पादन 45 से 50 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। इसी प्रकार धान डीआर आर-48 खुशबूदार महीन किस्म की अवधि 125 से 130 दिन और उत्पादन 65 से 70 कुंतल प्रति हेक्टेयर बताया गया है। धान सीओ की अवधि 100 से 105 दिन तथा उत्पादन 50 से 55 कुंतल प्रति हेक्टेयर है।इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.