हरदोई, जुलाई 20 -- हरदोई। राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के संगठनात्मक चुनाव में हरदोई शाखा के अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव निर्विरोध प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने आशीष श्रीवास्तव का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। सहकर्मियों ने कहा कि आशीष श्रीवास्तव लंबे समय से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारी हितों की आवाज उठाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक कार्यशैली का लाभ अब प्रदेश स्तर पर भी कर्मचारियों को मिलेगा। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने...