राजकीय की छात्राएं कैंपस में ही कर सकेंगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
गाजीपुर, जून 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर के महुआबाग स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब यहां पढ़ने वाली छात्राएं पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर सकेंगी। इसके लिए परिसर में 18.56 लाख की लागत से 72.90 स्क्वायर मीटर में भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन बनने के बाद वहां पर पुस्तकों के अलावा इंटरनेट समेत कई तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। प्रदेश सरकार की ओर से बेहतर पढ़ाई के साथ ही कैंपस में अन्य सुविधाएं देने के लिए कवायद शुरू हो गयी है। विद्यालयों में लैब के साथ ही लाइब्रेरी की सुविधा भी दी जाएगी। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय बालिका इंटर कालेज में 18.56 लाख की लागत से भवन का निर्माण शुरू हो गया है जो सितम्बर महीने तक पूरा होने की उम्मीद है। फिलहाल शहर के महुआबाग स्थित राजकीय बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.