गंगापार, अप्रैल 24 -- यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरसा व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मेजा खास का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम अव्वल रहा है। राजकीय सिरसा की प्रधानाचार्य डॉ सुषमा गुप्ता ने बताया कि उनके यहां हाईस्कूल में एक दिव्यांग छात्राएं सहित कुल 21 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसमें सभी छात्राएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण रही हैं। इनमें खुशी पटेल प्रथम स्थान पर रही, इसे 84 फीसदी अंक मिले, अनिष्का यादव को 81 फीसदी, स्मृता पटेल को 76 फीसदी अंक मिले, खुशी को 60 फीसदी अंक मिले। प्रधानाचार्य ने हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक पाने वाली सभी छात्राओं को बधाई दी। यह भी पढ़ें- राम प्रताप कॉलेज के निखिल रहे टॉपर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका में हाईस्कूल की प्रधानाचार्य शिवनंदिनी पांडेय व वार्डेन सीतांज्...